राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला, कहा- ‘किसी अपराधी पर कार्रवाई होती है तो उन्हें तकलीफ…’

by | Sep 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए कई एनकाउंटर किए हैं, जिससे सियासी प्रतिक्रिया भी उभरी है। हाल ही में सुल्तानपुर डकैती मामले के आरोपी अनुज प्रताप के एनकाउंटर ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने इन एनकाउंटरों को ‘फर्जी’ करार दिया है, जिससे विवाद और भी बढ़ गया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार माफियाओं की सरगना के रूप में रही है और उनका संबंध अब भी अपराधियों से है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी किसी अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होती है, तब अखिलेश यादव को तकलीफ होती है। इसके साथ ही, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी सरकार मुस्लिम और गुंडों के साथ मिलकर काम कर रही है।

सपा सांसद बर्क ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्मराज्य के एनकाउंटर के पक्ष में नहीं है। उन्होंने बताया कि फर्जी एनकाउंटर संविधन के खिलाफ हैं और यह खतरनाक प्रथा उत्तर प्रदेश (UP News) में बीजेपी सरकार के आने के बाद बढ़ी है, खासकर मुसलमानों, यादवों और ओबीसी समुदाय के लोगों के खिलाफ। बर्क का कहना है कि अगर कोई अपराधी सरेंडर करना चाहता है, तो उसे ऐसा करने का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने एनकाउंटरों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की और कहा कि जो अधिकारी फर्जी एनकाउंटर करके प्रमोशन पाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। बर्क का यह बयान एनकाउंटर के खिलाफ सपा का स्पष्ट स्टैंड दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर