UP News : उत्तर प्रदेश लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपको बता दें कि ऐसी घटना समाज में कम होने के बजाय दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस और सरकार चाहे महिला सुरक्षा की कितनी भी बड़ी-बड़ी बात कर ले, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयान करती है।
बता दें कि 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामला में सरोजनी नगर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों दानिश और आमीन नामक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
ये है पूरा मामला
पीड़िता के (UP News) पिता द्वारा दी जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय 5वीं कक्षा की छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तब दो आरोपी दानिश और आमीन ने उसका बैग छीनकर कार में फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों पीड़िता को कार से एक जगह ले गए और वहां उन दोनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया साथ ही उसका वीडियो भी बनाया और फिर एक जगह छोड़ दिया। अपनी बेटी को उन्होंने घर के रास्ते पर बदहवास हालत में देखा। इसके बाद बेटी ने अपने पिता को आपबीती बताई।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी तो वह सोशल मीडिया पर उसके फोटो शेयर कर देंगे। उसे और उसके परिवार को भी जान से मार देगे। तहरीर में इस बात को बताया गया है कि पीड़िता अनुसूचित जन जाति से आती है।
ये भी देखें : Ayodhya जाकर भी Shankaracharya ने क्यों नहीं किए रामलला के दर्शन ? जानिए क्या कहा


