राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP International Trade Show : उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रेड शो आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

by | Sep 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में आज से यूपी का सबसे बड़ा ट्रेड शो, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS), का दूसरा संस्करण शुरू हो रहा है। यह आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

इस साल के ट्रेड शो में 1.1 लाख वर्गमीटर के क्षेत्र में उत्पादन, कला, संस्कृति, खानपान और लोककला का संगम देखने को मिलेगा। 70 से अधिक देशों की भागीदारी से यह आयोजन और भी खास हो गया है। भारत के अलावा, वियतनाम इस वर्ष साझेदार देश के रूप में शामिल हुआ है।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी और प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नंदी भी मौजूद रहेंगे। इस बार UPITS में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, जो पिछले संस्करण से अधिक है। समापन समारोह 29 सितंबर 2024 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

इस वर्ष, विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दिया गया है। UPITS में 2500 स्टॉल्स और प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है, जो कि व्यापारियों और निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

यूपी (UP) इंटरनेशनल ट्रेड शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 3 बजे तक का समय केवल व्यवसायिक दर्शकों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए यह खुला रहेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन का यूफोरिया बैंड परफॉर्म करेगा।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी का ओबीसी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश, सरकारी योजनाओं और आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 25 सितंबर से 29 सितंबर तक के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर (UP) नोएडा एक्सप्रेसवे और आस-पास की सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल जरूरी वाहन, जैसे दूध, फल, सब्जियां और मेडिकल सामग्री वाली गाड़ियां, ही आ जा सकेंगी।

यातायात को सुचारू बनाने के लिए नो-एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे। चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट पर डायवर्ट किया जाएगा और वे NH-9, NH-24, NH-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकते हैं।

डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा पर डायवर्ट किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था नासा पार्किंग क्षेत्र में की गई है, और शो तक पहुंचने के लिए बॉटनिकल गार्डन और परी चौक से शटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर