राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Agra News : जिम में दुष्कर्म के बाद पुलिस ने 50 जिम को बंद किया, 200 से ज्यादा को भेजा नोटिस

by | Sep 25, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Agra News : आगरा में कई जिम मानकों की अनदेखी करते हुए खोले जा रहे हैं जिसमें महिलाओं को पुरुषों के साथ सुविधा दी जा रही है। महिला इंस्ट्रक्टर केवल कुछ जिम में मौजूद हैं, और कई जिम में फायर एनओसी, सीसीटीवी कैमरे और विशेषज्ञ डाइटिशियन की कमी है। पुलिस ने ऐसे 50 जिम को नोटिस देकर बंद कर दिया है, जबकि 200 जिम को सभी मानक पूरे करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब हरीपर्वत के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम में एक युवती के साथ बदसलूकी की गई। जिम ट्रेनर ने उसे डाइट प्लान बनाने के बहाने केबिन में ले जाकर दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अभियान चलाया। शहर में 300 से अधिक जिम हैं, जिनमें सदर, सिकंदरा, हरीपर्वत, कमला नगर, और ताजगंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा जिम स्थित हैं।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी का ओबीसी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश, सरकारी योजनाओं और आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिलाओं वाले जिम में प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर होना अनिवार्य है, और वाशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। इसके अलावा, फायर एनओसी और अन्य जरूरी नियमों का पालन भी आवश्यक है, लेकिन अधिकांश जिम में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

हरीपर्वत क्षेत्र में चार, संजय प्लेस में चार, विजय नगर में तीन, ट्रांसपोर्ट नगर में दो, नेहरू नगर में एक, और दिल्ली गेट में दो जिम हैं। इनमें से केवल छह जिम मानक पूरे कर पाए, जबकि 12 जिम में कमी पाई गई। इन जिम संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, और उन्हें मानक पूरे करने पर ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर