राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सपा नेता की 8 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की सीज, थाने की जमीन पर किया था कब्जा

by | Sep 25, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीज कर दी है। यह कार्रवाई धन-शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। हाशमी ने सालों से पुलिस के साथ सांठगांठ कर एक थाने की जमीन पर कब्जा कर रखा था जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

आरिफ अनवर हाशमी का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसने बलरामपुर जिले में थाने की जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर कब्जा कर लिया था। 2013 में उसने 18 डेसिमल जमीन को राजस्व अभिलेखों में गलत तरीके से दर्ज कराया और वहां एक मजार का निर्माण कर अपने भाई मारूफ अनवर हाशमी को इसका मुतवल्ली बना दिया।

पुलिस ने इस अवैध मजार की कोई जांच नहीं की, जिससे हाशमी के साथ पुलिस की सांठगांठ के आरोप लगे। तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर जांच कराई, जिसमें हाशमी की धोखाधड़ी से अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। 1 अप्रैल 2024 को हाशमी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, और पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी का ओबीसी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश, सरकारी योजनाओं और आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

हालांकि, जब पुलिस ने कार्रवाई की, तो हाशमी मौके से भाग निकला। थाना अध्यक्ष पर आरोप लगा कि उसने हाशमी को जाने दिया, जिसके बाद जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल इंक्वायरी कराई, जिसमें थाना अध्यक्ष दोषी पाए गए। इस जांच की रिपोर्ट और आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश जिलाधिकारी ने शासन को भेजी।

28 फरवरी को गोंडा के एसपी ने भी धोखाधड़ी के मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन उसे बर्खास्त नहीं किया गया। अंततः जिलाधिकारी ने हाशमी द्वारा कब्जाई गई जमीन प्रशासन को वापस दिलाई और ED को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा। इसके परिणामस्वरूप ED ने 24 सितंबर को हाशमी की संपत्तियों को कुर्क कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हाशमी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर