राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur News : रेस्टोरेंट में वेज के नाम पर नॉनवेज परोसने का आरोप, बजरंग दल का हंगामा

by | Sep 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रेस्टोरेंट पर वेज के नाम पर नॉनवेज परोसने का गंभीर आरोप लगा है। किदवईनगर स्थित इस रेस्टोरेंट में ‘वेज बिरयानी’ और ‘वेज कबाब’ में मांस के टुकड़े मिलने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, तो उन्हें खाने में मांस के टुकड़े मिले। इस पर स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और पुलिस को बुलाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्राहक वेज बिरयानी में मांस के टुकड़े दिखा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

बजरंग दल (Kanpur News) के कार्यकर्ता विशाल बजरंगी ने किदवईनगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि यह रेस्टोरेंट ‘हिंदू’ नाम से संचालित होता है, जबकि इसका संचालक किसी अन्य समुदाय से है। उन्होंने कहा, यह हमारे धर्म और संस्कृति का अपमान है। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें : Saharanpur News : फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर करती थी वसूली

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया और रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी और वेज कबाब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। किदवईनगर थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर