राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सरकार की सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर कानून का शिकंजा

by | Sep 27, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : हाल ही में सामने आई कुछ गंभीर घटनाओं ने लोगों के खानपान पर भरोसे को हिलाकर रख दिया है। थूककर रोटी बनाने और जूस में पेशाब मिलाने जैसी हरकतें, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं, ने समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इन घटनाओं के बाद लोगों ने अपने खानपान के ठिकाने बदलने शुरू कर दिए हैं, खासकर वर्ग विशेष के दुकानदारों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।

बागपत शहर में दिल्ली रोड पर स्थित गुलजार होटल और नरेश चिकन कॉर्नर के कारीगरों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कारीगर थूककर रोटी बना रहे थे। इससे पहले रटौल में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। इसके अलावा गाजियाबाद के लोनी में जूस कॉर्नर पर जूस में पेशाब मिलाने और शामली में ग्राहकों को थूककर जूस देने के मामले ने लोगों को खासा परेशान किया है। प्रदेश सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई की है, जिसका असर स्थानीय बाजारों पर साफ देखा जा रहा है।

इन घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने धारा 271, 272 और 274 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत आरोपियों को छह माह से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है। यह स्पष्ट करता है कि समाज में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन घटनाओं के बाद लोग अपने खानपान की आदतों में बदलाव ला रहे हैं। एक दूध विक्रेता ने बताया कि वह अब वर्ग विशेष के पशुपालकों से दूध लेना बंद कर चुका है, जबकि एक अन्य ग्राहक ने फल खरीदने में सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, पहले हम कभी दुकानदार के वर्ग पर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब हमें सतर्क रहना पड़ रहा है।

इस तरह (UP News) की घटनाएं न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं, बल्कि समाज में तनाव भी पैदा करती हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे कृत्यों से नफरत और मोहब्बत में कमी आती है। ऐसे लोगों को समाज से बाहर करने की आवश्यकता है, जो ऐसी घिनौनी हरकतें करते हैं। वहीं, जो लोग इन मामलों में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी झूठे आरोपों से बचने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi : आज पुणे दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, अंडरग्राउंड मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर