28 September Ka Rashifal : शनिवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियों की नई शुरुआत लेकर आएगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, मेष राशि के जातक सावधानी बरतें, जबकि तुला राशि वालों के लिए यह दिन शुभ है। आइए जानते हैं अन्य राशियों का हाल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का है। अपने कामों की योजना बनाकर चलें। यदि आप नए घर की खरीदारी के लिए जा रहे हैं, तो कागजात पर ध्यान दें। बिजनेस में बदलाव न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। दिखावे से बचें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का दिन अशांतिपूर्ण रहेगा। कोई काम अधूरा रह सकता है, जिससे मन में परेशानी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है, लेकिन हर बात सोच-समझकर कहें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कोई नया काम करने की सोच सकते हैं, और माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। संतान आपके उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति में सावधानी बरतें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को व्यर्थ के विवादों से बचना होगा। बिजनेस में परिवर्तन करना अच्छा रहेगा। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, और खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि कन्या राशि के लिए दिन अच्छा है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है और जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी से वादा करते समय सतर्क रहें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को किसी विशेष व्यक्ति से खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करेगा। छात्रों के लिए मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए दिन फलदायक रहेगा। नया घर या दुकान खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में शांति बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा। बेवजह क्रोध से बचें और वाणी में सौम्यता रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के सोचे-समझे काम पूरे होंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन उधार लेने से पहले सोचें। छात्र अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करें।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में बदलाव फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी होगी। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं और बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें : PM Modi : आज पुणे दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, अंडरग्राउंड मेट्रो का करेंगे उद्घाटन


