राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida News : DLF मॉल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

by | Sep 30, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Noida News : 30 सितंबर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने डीएलएफ मॉल के पास एक चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने जब इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया, जिसके परिणामस्वरूप बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान नीरज (पुत्र दर्शन), निवासी सब्जी मंडी के पास हरौला सेक्टर 05 के रूप में हुई है। नीरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस (Noida News) ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान नीरज के कब्जे से एक बिना नंबर की चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये बदमाश रास्ते से आने-जाने वाले लोगों से पर्स और मोबाइल छीनने के लिए सक्रिय थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नीरज के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर से संबंधित करीब 9 मामलों का रजिस्ट्रेशन है। वहीं, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा
ये भी देखे : UP News : क्या सपा को चुनौती दे पाएंगे चंद्रशेखर! | Latest News | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर