राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amethi : अमेठी हत्याकांड में परिवार के परिजनों से राहुल गांधी ने की फोन पर बात, न्याय मिलने का दिलाया भरोसा

by | Oct 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Amethi : अमेठी में शिक्षक सुनील कुमार और उनके परिवार की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मृतक के पिता, रामगोपाल, से फोन पर बात की। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया और पीड़ित परिवार (Amethi) को हरसंभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रामगोपाल को राहुल गांधी से बातचीत कराई और पहले परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया। जब रायबरेली के सुदामापुर गांव में सुनील, उनकी पत्नी पूनम और दो बच्चों के शव कफन में लिपटकर पहुंचे, तो देखने वालों की आंखों में आंसू थे। पिता राम गोपाल और मां राजवती की बिलखने की आवाजें सुनकर हर किसी का मन विचलित हो गया।

इस दौरान वहां पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे, और चारों शवों ने सभी को भीतर से हिलाकर रख दिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई। सीओ डलमऊ अरुण कुमार राम गोपाल को ढांढस बंधाते नजर आए। ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं थी।

ये भी पढ़ें : Sonbhadra News : शक्ति नगर में शर्मनाक घटना, आदिवासी युवक की पिटाई कर उसके ऊपर किया पेशाब, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ये भी देखें : UP News: छात्रों के फीस ना जमा कराने पर स्कूल प्रबंधक ने दी सजा, तेज धूप में बैठाया और बनाया वीडियो

सुदामापुर में चार शवों को देखकर ग्रामीणों ने मौत के बाद की भयावहता का अनुभव किया। गांव में हर गलियारे में इस कांड पर अफसोस जताया जा रहा था, और लोग विधाता से पूछ रहे थे कि परिवार को किस गलती की सजा दी गई। अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात शिक्षक और उनके परिवार के तीन सदस्यों की सामूहिक हत्या के बाद सभी का पोस्टमार्टम देर रात किया गया।

दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें पहले दोनों बच्चों का और फिर शिक्षक तथा उनकी पत्नी का पोस्टमार्टम हुआ। मौके पर सीओ सिटी और दो थानों की पुलिस भी मौजूद थी, जबकि इलाके में भारी भीड़ थी। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं, जबकि पत्नी को दो गोलियां लगीं, और बच्चों से एक-एक गोली निकाली गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर