राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Deoria : बाइक सवारों ने परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राओं के साथ की छेड़खानी

by | Oct 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, मुख्य खबरें

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौट रही आठवीं की दो छात्राओं को बाइक सवार बदमाशों ने परेशान किया। छात्राओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े (Deoria) जिससे बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों छात्राएं तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें : Sonbhadra News : शक्ति नगर में शर्मनाक घटना, आदिवासी युवक की पिटाई कर उसके ऊपर किया पेशाब, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ये भी देखें : UP News: छात्रों के फीस ना जमा कराने पर स्कूल प्रबंधक ने दी सजा, तेज धूप में बैठाया और बनाया वीडियो

मिड टर्म परीक्षा देकर घर लौट रही थीं तभी नहर किनारे सुनसान रास्ते पर अकेली थीं। बाइक सवार चार लड़कों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने भागने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनका पीछा किया। हालांकि तब तक छात्राएं शोर मचा चुकी थीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और बाइक सवार बदमाश भाग निकले।

पूरी घटना अब वायरल हो गई है हालांकि दैनिक हिंट ने इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और मामले की जांच की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर