राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi : 20 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर काशी आएंगे पीएम मोदी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

by | Oct 7, 2024 | अपना यूपी, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को काशी की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे की आधिकारिक सूचना पुलिस और प्रशासन को मिल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे काशी पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रमों में सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण और इसके दूसरे तथा तीसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री शंकर नेत्रालय का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करने की संभावना भी है। यात्रा के दौरान, वह काशी में रात्रि विश्राम करेंगे और 21 अक्टूबर को रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए काशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सोमवार को अपराह्न चार बजे पुलिस लाइंस हेलिपैड पर पहुंचेगा। वहां से वे सीधे सर्किट हाउस जाएंगे, जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान भारत सेवाश्रम संघ जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भी करेंगे और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे। इसके बाद, वे सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्तूबर को करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके पश्चात, वे मैदागिन स्थित टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाकर विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। सोमवार की रात आठ बजे, वे ककरमत्ता स्थित स्पोर्ट्स फिटनेस जोन का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी को करना है।

ये भी पढ़ें : Raebareli : रायबरेली में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा
ये भी देखें : बिसलेरी’ पानी की बोतल की जगह मिला ‘बिलसेरी’ तो डीएम साहब ने चलवा दिए हज़ारों बोतलों पर बुलडोजर

यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का लोकसभा चुनाव में जीत के बाद काशी में दूसरा आगमन होगा। इस बार, वे सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों के साथ ही सारनाथ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की सूची तैयार की गई है, जिसमें कुछ अन्य विकास कार्य भी जोड़े जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काशी के लिए विकास की नई संभावनाएं लेकर आएगा, जिससे शहर के विकास को और गति मिलेगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर