राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Varanasi Road Accident : वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर डंपर में घुसी कार, हादसे में चार की मौत

by | Oct 10, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Varanasi Road Accident : काशी के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बिहड़ा (मिर्जामुराद) में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।

हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें 35 वर्षीय दीपक कुमार, उनकी पत्नी 32 वर्षीय दीप माला पांडेय, 55 वर्षीय सास फूल देवी, और एक 32 वर्षीय अन्य महिला शामिल थे। सभी लोग दर्शन पूजन के बाद वाराणसी लौट रहे थे। जब उनकी कार कछवांरोड पर बिहड़ा में हाईवे पर पहुंची, तभी यह दर्दनाक घटना घटी।

सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि शिवांश पांडेय को हल्की चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ेें : Ratan Tata Death : रतन टाटा की मौत से देश में शोक की लहर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

ये भी देखें : J&K में NC-Congress को बहुमत, प्रदेश के नए CM का हुआ ऐलान, BJP State President Raina ने दिया इस्तीफा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर