राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

11 October Ka Rashifal : अष्टमी के दिन इन राशियों पर हुई माँ दुर्गा की कृपा, जानिए किस राशि को रहना पड़ेगा सर्तक

by | Oct 11, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

11 October Ka Rashifal : शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों का आगमन लेकर आएगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, विभिन्न राशियों के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको पार्टनरशिप में काम करते समय सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। माताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी सुझबुझ से कार्य पूरे होंगे, लेकिन पारिवारिक विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए जल्दबाजी न करें। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है, और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है। किसी बात में संशय ना रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन कानूनी मामलों में अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में साथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी कानूनी विवाद में जीत संभव है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। संतान आपसे नाराज रह सकती है, लेकिन उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार है। परिवार में झगड़ों को सुलझाने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रहेगा, लेकिन किसी टेंशन में राहत मिलेगी। भाई-बहनों से अच्छी बातचीत होगी, और संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि नुकसान हो सकता है। मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और मेहनत की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे, और बिजनेस में लाभ मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे खुशी बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, और संतान को नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, और आपको पिताजी से सलाह लेनी चाहिए। निवेश में समझदारी बरतें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं। विवादों में न पड़ें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। काम में सफलता मिलने की संभावना है, और विद्यार्थियों के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। पारिवारिक झगड़ों से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेें : Ratan Tata Death : रतन टाटा की मौत से देश में शोक की लहर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

ये भी देखें : J&K में NC-Congress को बहुमत, प्रदेश के नए CM का हुआ ऐलान, BJP State President Raina ने दिया इस्तीफा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर