राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : जल्द ही यूपी में दस्तक देगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

by | Oct 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद से ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। इस दौरान मॉनसून की विदाई भी हो चुकी है, और दहशरे के दिन राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि तेज और भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

भारतीय मौसम विभाग (UP Weather Update) का कहना है कि रात के समय में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में, दिन में भी तापमान में कमी आएगी और गर्मी की विदाई हो जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी असर पड़ेगा। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे स्थानों पर बर्फबारी हुई है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी सर्दी जल्द ही दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। हालांकि, 20 अक्टूबर के बाद शीत लहर की संभावना जताई गई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर