राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : बीजेपी विधायक थप्पड़ कांड में गहराया विवाद, भारी भीड़ ने किया डीएम ऑफिस का घेराव

by | Oct 11, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : लखीमपुरखीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की घटना पर विवाद बढ़ गया है। विधायक के समर्थन में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और डीएम दफ्तर का घेराव किया। लोगों का आक्रोश इस बात से और बढ़ गया कि जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, जबकि विधायक ने तहरीर दी है।

प्रदर्शनकारियों ने अवधेश सिंह पर रासुका लगाने, उनकी गिरफ्तारी, और एडीएम तथा कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की। यह घटना दो दिन पहले अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के डेलिगेट्स नामांकन के दौरान हुई, जब अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ मारा। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता के समर्थकों ने भी विधायक की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साझा किया। कलक्ट्रेट घेराव के दौरान हंगामे को बढ़ता देख एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ज्ञापन लेने की (UP News) कोशिश की। उन्होंने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा जारी रखा।

विधायक की पिटाई के खिलाफ स्वाभिमान रक्षा सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा, सपा और व्यापारी वर्ग के लोग भी शामिल हुए। सम्मेलन में भी अवधेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई जिसमें उनकी पत्नी पुष्पा सिंह पर मुकदमा, गिरफ्तारी, एडीएम का ट्रांसफर और कोतवाल के निलंबन की मांग की गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर