राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : धनंजय सिंह का बड़ा बयान, “राजनीतिक दलों के एजेंडे होते हैं…”

by | Oct 13, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Politics : जौनपुर के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह फिर से चर्चाओं में हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता और बयानों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में, लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पत्नी शशिकला धनंजय सिंह को बसपा का टिकट मिला था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में चुनावी दौड़ से पीछे हटने का फैसला किया। इसके बाद, धनंजय सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की, हालांकि भाजपा को जौनपुर से हार का सामना करना पड़ा।

इटावा में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान कार्यक्रम में धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और पीडीए के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के एजेंडे होते हैं, और वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके विचार समय-समय पर बदलते रहते हैं। धनंजय ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सपा को पहले भी समर्थन दिया था, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल को किसी विशेष समाज के वोटर का अपमान नहीं करना चाहिए।

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

धनंजय सिंह ने यह भी कहा कि जाति विशेष को लाभ न मिलना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने उप चुनाव की संभावनाओं के बारे में बताया, “उप चुनाव की घोषणा होगी, तभी जोड़तोड़ चलेगी। हम लोग राजनीतिक तरीके से शून्य नहीं होते हैं। निश्चित रूप से किसी न किसी दल को समर्थन रहेगा ही।”

कार्यक्रम के (UP Politics) दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए समाज को जाति विहीन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। धनंजय सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर