राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश दोनों का कहर जारी, IMD का आया नया अपडेट

by | Oct 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : मानसून की विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप खिलती है, तो कभी आसमान में बादलों की हलचल देखने को मिलती है। इस बदलाव के बीच तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और ठंड का सामना किया जा सकता है।

इस समय उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रवाहित हो रही हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, और चंदौली जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान पिछले दिनों की अपेक्षा काफी नीचे आया है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान औसतन 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के (UP Weather Update) पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, और कानपुर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। साथ ही, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

येे भी पढ़ें : UP News : यूपी सरकार का नया कानून, खाद्य पदार्थों की पवित्रता को सुनिश्चित करने की नई पहल

ये भी देखें : दिल्ली में इस साल भी लगा पटाखों पर बैन, Delhi Government ने जारी किया आदेश

अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर