राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

18 October Ka Rashifal : शुक्रवार का दिन रहने वाला है इन राशियों के लिए बेहद खास, पढ़ें अपनी आज की राशिफल

by | Oct 18, 2024 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

18 October Ka Rashifal : शुक्रवार का दिन विशेष रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल के बारे में:-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप खर्चों को लेकर परेशान थे, तो आपको राहत मिलेगी। लंबे समय से अटका कोई काम भी पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में नए काम की सोच सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आपके बॉस आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे और प्रमोशन का अवसर भी मिल सकता है। लेन-देन में समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन बेवजह की भागदौड़ आपको परेशान कर सकती है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें, ताकि सभी एकजुट रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए कल उलझनों से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से समस्या हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, और कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका मिलेगा। छोटे बच्चों को बाहर ले जाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है, जिसके लिए ध्यान से काम करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से धन की मदद मांगनी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, और नए काम में रुचि जागृत होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को बेवजह के विवादों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में झगड़े से दूर रहें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन संतान को स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों पर ध्यान दें।

 कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में साथियों से मतभेद हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें। परिवार में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश में व्यापार करने वालों को बड़ी डील मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कामों में अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार को लेकर धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है।

आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आ रहा है। अपनी राशि के अनुसार तैयार रहें और ग्रहों की चाल का लाभ उठाएं!

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

ये भी देखें : Priyanka Gandhi का Wayanad से चुनाव लड़ने पर Brij Bhushan ने दिया बड़ा बयान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर