राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : दीपावली पर यूपी सरकार का बड़ा कदम, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का करेंगे वितरण

by | Oct 18, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : प्रदेश सरकार ने इस दीपावाली पर भी पिछले वर्ष की तरह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार, इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा। दीपावली से पहले ही मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है, जिससे लाखों परिवारों को इस त्यौहार के दौरान राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत, प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावाली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर सरकार ने इसी योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर वितरण का आदेश जारी किया है। पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवारों और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला था, जबकि इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गई है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव : अयोध्या में 2 किमी तक दीपों का अद्भुत प्रदर्शन,ऑनलाइन करें दीपदान और घर आएगा प्रसाद!
इसके लिए सरकार ने 1,890 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार प्रदान कर रही है, जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का एलपीजी सिलेंडर रिफिल के रूप में दिया जाता है।

ये भी देखें : Bahraich Violence: बहराइच हिंसा पर भड़के बाल योगी, कह दी इतनी बड़ी बात! | Dainik Hint |

इस पहल (UP News) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराना है, जिससे वे सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से खाना बना सकें। दीपावली जैसे त्योहार पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरण से लाभार्थी परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल है, जो इस त्यौहार को और भी खास बना देगा।

योगी सरकार का यह निर्णय न केवल रसोई गैस की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है, बल्कि यह प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर