राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

19 October Ka Rashifal : मेष से लेकर मीन राशि के लिए रहने वाला है आज का दिन बेहद खास, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

by | Oct 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

19 October Ka Rashifal : शनिवार का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जानिए अपनी राशि के लिए आज का राशिफल:-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट-टाइम कार्य की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ध्यान दें कि आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशांतिपूर्ण रहने वाला है। एक साथ काफी काम होने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। व्यवसाय में आपको अपने कामों को लेकर बांस से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन उधार देने से पहले विचार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सोच-समझकर कामों को पूरा करने का दिन रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई सहयोगी आपसे धन उधार ले सकता है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन का दिन है। यदि आप व्यवसाय में समस्या का सामना कर रहे थे, तो वह दूर होगी। संतान के कहने पर आप नया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि, पार्टनरशिप में धोखा मिलने की संभावना है। कर्ज चुकाने में भी सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। पैतृक संपत्ति के मामले में जीत की संभावना है। संतान को पुरस्कार मिलने की संभावना है, और आपको नए काम में रुचि जागृत हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं। वाहनों का उपयोग सावधानी से करें। पैतृक संपत्ति विवाद में जीत की संभावना है, और माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

 तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज कुछ विशेष कर दिखाने का दिन रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। मित्र की सेहत को लेकर चिंता रहेगी और अचानक यात्रा की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का भागदौड़ भरा दिन रहेगा। शारीरिक कष्ट पर ध्यान देना होगा। परिवार में उलझनें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का दिन है। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें, माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि का दिन है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में समझौता करने से बचें। कानूनी मामलों में जीत की संभावना है, लेकिन राजनीति में सक्रिय लोगों को सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मिला-जुला दिन रहेगा। यदि कोई काम अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने का मन बना सकते हैं। अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में बेवजह का वाद-विवाद हो सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज सावधानी बरतने का दिन है। धन उधार लेते समय सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि धन फंसने की संभावना है। जीवनसाथी से खटपट हो सकती है, और तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव : अयोध्या में 2 किमी तक दीपों का अद्भुत प्रदर्शन,ऑनलाइन करें दीपदान और घर आएगा प्रसाद!

ये भी देखें : Bahraich Violence: बहराइच हिंसा पर भड़के बाल योगी, कह दी इतनी बड़ी बात! | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर