राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP By Election : सपा की नई लिस्ट में मीरापुर से उम्मीदवार का नाम ऐलान, जानिए कौन है नए चेहरें

by | Oct 18, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP By Election : उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि इन सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मीरापुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू हैं। यह सीट RLD सांसद चंदन चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, और ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा गठबंधन इस सीट को RLD के खाते में डाल सकता है, जिससे लोकदल अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकता है।

सपा (UP By Election) ने पहले ही 10 में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर और मझवां शामिल हैं। अभी कुंदरकी, गाजियाबाद और खैर सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना बाकी है।

  • करहल: अखिलेश यादव की सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया है।
  • मिल्कीपुर: फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश कुमार की सीट से उनके बेटे अजीत प्रसाद चुनावी मैदान में उतरेंगे।
  • सीसामऊ: नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • फूलपुर: मुस्तफा सिद्दकी को टिकट दिया गया है।
  • मझवां: डॉ. ज्योति बिंद को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
  • कटेहरी: शोभावती वर्मा को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश (UP By Election) में जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), करहल (मैनपुरी), मझवां (मिर्जापुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), गाजियाबाद सदर, खैर (अलीगढ़), कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव : अयोध्या में 2 किमी तक दीपों का अद्भुत प्रदर्शन,ऑनलाइन करें दीपदान और घर आएगा प्रसाद!
ये भी देखें : Bahraich Violence: बहराइच हिंसा पर भड़के बाल योगी, कह दी इतनी बड़ी बात! | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर