Ayodhya : अयोध्या में योगी सरकार द्वारा पिछले सात वर्षों से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसने गिनीज बुक में रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। इस वर्ष के दीपोत्सव को हर बार की तुलना में और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या जिला प्रशासन दिन-रात इस उत्सव को यादगार बनाने में जुटा है।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दीपोत्सव के लिए हर कार्यक्रम को अनूठा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। अयोध्या को विभिन्न प्रकार की लाइटिंग से सजाया जाएगा, और इस बार प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से जुड़े 18 प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की जा रही हैं।
ये भी देखें : शराबबंदी की पॉलिसी को Pappu Yadav का बयान कहा, ‘अवैध शराब बनाने वाले को होगी उम्रकैद’
आठवें दीपोत्सव में श्रीराम की शिक्षा, सीता-राम विवाह, राम-वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, अशोक वाटिका, हनुमान का लंका गमन, लक्ष्मण का मूर्छित होना, रावण वध, राम का पुनः अयोध्या आगमन और दीपोत्सव पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों को ट्रकों पर सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन के लिए 18 झांकियां सजाई जा रही हैं (Ayodhya), जिनमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की जाएंगी। पर्यटन विभाग की झांकियां तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्यायों- बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड पर आधारित होंगी।


