PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरे दौरे पर आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। यह दौरा दीपावली से पहले न केवल बनारस, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात बनारस को देंगे, जबकि देशभर के एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 3400 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग का शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से बनारस के नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत करीब 2870 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद, बनारस एयरपोर्ट देश के प्रमुख ग्रामीण और बड़े एयरपोर्ट में शुमार हो जाएगा। नए एयरपोर्ट का उद्घाटन वाराणसी की छवि को एक नई दिशा देगा और यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगा।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेत्रालय का उद्घाटन
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का दौरा केवल एयरपोर्ट तक सीमित नहीं है। वह वाराणसी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी करेंगे, जो स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही, कांची कामकोटि मठ की तरफ से तैयार किए गए 110 करोड़ रुपये की लागत से बने आरजे शंकरा नेत्रालय का भी उद्घाटन होगा। इससे पहले, लोग इस प्रकार की उच्च गुणवत्ता की नेत्र चिकित्सा के लिए बेंगलुरु जाने पर मजबूर थे, लेकिन अब यह सुविधा वाराणसी में ही उपलब्ध होगी, जिसका लाभ पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा।

स्वागत की तैयारियां
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 01:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी माधोपुर संदहा रोड पर स्थित शंकर नेत्रालय के लिए सीधे सड़क मार्ग से रवाना होंगे। इस दौरान कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती भी उनसे मिलेंगे।

ये भी देखें : शराबबंदी की पॉलिसी को Pappu Yadav का बयान कहा, ‘अवैध शराब बनाने वाले को होगी उम्रकैद’
दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 30 किलोमीटर तक सड़क यात्रा करेंगे और इस दौरान वह चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। प्रत्येक मार्ग पर काशीवासियों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनेंगे।


