राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Dholpur Road Accident : धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 8 बच्चों समेत 11 की मौत

by | Oct 20, 2024 | आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Dholpur Road Accident : राजस्थान के धौलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां करौली-धौलपुर हाइवे NH-11B पर सुनीपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक स्लीपर कोच बस और टेंपो के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी शवों को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मामला बाड़ी सदर थाना इलाके का है, जहां टेंपो सवार सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी थे। यह सभी लोग बरौली गांव में एक भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे जब यह भयानक हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात सुनीपुर गांव के पास एक स्लीपर बस ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

धौलपुर सड़क हादसे में जिन 11 लोगों की जान गई, उनमें 8 बच्चे शामिल हैं। 14 साल की आसमा, 8 साल का सलमान, 6 वर्षीय साकिर,10 वर्षीय दानिश, 5 साल का अजान, 19 साल की आशियाना,7 वर्षीय सुखी, 9 वर्षीय सानिफ इसके अलावा, दो महिलाओं जरीना (35 वर्ष) और जूली (32 वर्ष) तथा 38 वर्षीय इरफान उर्फ बंटी की भी मौत हो गई है।

बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी (Dholpur Road Accident) ने जानकारी दी है कि मृतकों में से नहनू और जहीर के परिवार के लोग शामिल थे। वे अपने रिश्तेदार के यहां बरौली गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस घटना ने परिवार के कई सदस्यों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे में घायल हुए लोगों में बस सवार यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और फिलहाल, हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Delhi CRPF School : रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरएफ स्कूल के पास हुआ ब्लास्ट, जोरदार धमाके से इलाके में दहशत

ये भी देखें : क्या Bahraich Violence के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर? अब्दुल हमीद के घर पर चिपकी PWD का नोटिस

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर