राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

J&K terror attack : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कौन? PAK में बैठ लोकल मॉड्यूल से बना रहा निशाना

by | Oct 21, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

J&K terror attack : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कौन? PAK में बैठ लोकल मॉड्यूल से बना रहा निशाना जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए एक आतंकी हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को एक बार फिर से गंभीर बना दिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा टीआरएफ (द रजिस्टेंस फ्रंट) प्रमुख शेख सज्जाद गुल है। इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक स्थानीय डॉक्टर और छह श्रमिक शामिल हैं, जो टनल परियोजना पर काम कर रहे थे।

गांदरबल के सोनमर्ग में रात करीब 8:30 बजे हुई इस कायराना वारदात के समय, सभी कर्मचारी खाना खाने के लिए मेस में इकट्ठा हुए थे। आतंकियों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हमले में पांच गैर-स्थानीय वर्कर भी शामिल थे, जिनमें दो अधिकारी वर्ग के और तीन श्रमिक वर्ग के लोग थे।

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि शेख सज्जाद गुल के इशारे पर द रजिस्टेंस फ्रंट के स्थानीय मॉड्यूल को एक्टिव किया गया है। यह पहला मौका है जब इस संगठन ने कश्मीरी और गैर-कश्मीरी दोनों को एक साथ निशाना बनाया है। पिछले डेढ़ सालों में इस संगठन ने कश्मीरी पंडितों, सिखों और नॉन लोकल लोगों को लक्षित करने की घटनाएं बढ़ाई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस हमले के लिए मॉड्यूल ने एक महीने तक वारदात की जगह की रेकी की थी।

हमले के तुरंत बाद, सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनआईए की एक टीम भी मामले की जांच के लिए गांदरबल पहुंचने वाली है। घायल हुए पांच श्रमिकों को इलाज के लिए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में भर्ती कराया गया है।

चश्मदीदों के अनुसार, तीन आतंकियों ने मेस में घुसकर फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। आतंकियों की इस वारदात में दो गाड़ियों को भी आग लगा दी गई। सुरक्षाबल अब हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi CRPF School : रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरएफ स्कूल के पास हुआ ब्लास्ट, जोरदार धमाके से इलाके में दहशत

ये भी देखें : क्या Bahraich Violence के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर? अब्दुल हमीद के घर पर चिपकी PWD का नोटिस

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर