UP News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर रात लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई गांव में हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे ने (UP News) पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।


