राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur News : करवा चौथ पर घर लौट रही महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by | Oct 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur News : करवा चौथ के मौके पर घर लौट रही एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कोरिया चौकी अंतर्गत बुधेड़ा गांव की है, जहां आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता सुल्तानपुर में अपनी ड्यूटी खत्म कर सादे कपड़ों में पाली थाना क्षेत्र के नरवल में उतरी थी और अपने घर ग्राम बुधेड़ा, थाना सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर आ रही थी। इस दौरान बुधेड़ा गांव के बाहर आरोपी कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान, पुत्र गंगे, ने महिला को अकेला पाकर बगल के खेत में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें : Delhi CRPF School : रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरएफ स्कूल के पास हुआ ब्लास्ट, जोरदार धमाके से इलाके में दहशत

ये भी देखें : क्या Bahraich Violence के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर? अब्दुल हमीद के घर पर चिपकी PWD का नोटिस

घटना के दौरान पीड़िता (Kanpur News) ने विरोध किया, जिससे उसका एक दांत भी टूट गया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर