राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Dev Deepawali 2024 : देव दीपावली पर फिर जगमगाएगी काशी, अद्भुत नजारा देखेगी दुनिया

by | Oct 22, 2024 | ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, वाराणसी

Dev Deepawali 2024 : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी एक बार फिर अपने वैभव के साथ सजेगी। इस बार देव दीपावली पर गंगा के तट से लेकर कुंडों तक 21 लाख दीयों की रोशनी में काशी की गलियां, चौराहे और घर की चौखट जगमगाएंगे। यह अद्भुत दृश्य देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

देव दीपावली के मद्देनजर होटल, नाव और क्रूज की बुकिंग पहले से ही फुल हो चुकी है। आलम यह है कि 30 लोगों की क्षमता वाली नाव की बुकिंग 3.60 लाख रुपये में हो रही है, जबकि बड़े बजड़ों की बुकिंग पांच लाख रुपये में की जा रही है। खासकर अस्सी घाट के प्रदीप का बजड़ा पहले से ही बुक हो चुका है। सामान्य दिनों में ढाई से तीन घंटे के लिए बुक होने वाली नाव अब प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये के हिसाब से बुक हो रही है।

इस बार देव दीपावली के लिए क्रूज की भी बुकिंग पूरी हो चुकी है। एमवी राजमहल के प्रबंधक राज सिंह ने बताया कि क्रूज की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। विदेशी पर्यटकों ने भी काशी में अपनी बुकिंग करा ली है, जिससे पर्यटन विभाग को दस लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

इस साल घाटों को झालरों से सजाया जाएगा और नगर निगम द्वारा स्पाइरल लाइट्स लगाई जाएंगी। पर्यटन विभाग की उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि देव दीपावली समितियों को तेल और बाती उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बार देव दीपावली पर मलेशियाई कलाकार दशाश्वमेध घाट के सामने रेत पर आतिशबाजी का आयोजन करेंगे। गंगा के दूसरे तट पर 12 मीटर लंबा रैंप बनाया जाएगा, जहां शिव स्तुति की धुन पर 15 मिनट तक ग्रीन पटाखे आसमान को सतरंगी रंगों से भर देंगे।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी

ये भी देखें : CM Yogi ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि और इस दौरान एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की.

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर