Jaunpur : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दूध खौलाते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से इलाके (Jaunpur) में दहशत फैल गई है और लोग सदमे में हैं।
घटना खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव की है, जहां बॉयलर फटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही हालात को संभाल लिया था। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा तब हुआ जब डिहिया गांव निवासी राजेंद्र बिंद अपनी मिठाई की दुकान के लिए दूध खौलाने के लिए घर पर छोटे बॉयलर का उपयोग कर रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे बॉयलर फट गया, जिससे उनकी पत्नी मनीता बिंद का सिर धड़ से अलग हो गया और पास में बैठी सीता देवी का सिर फट गया। इस भयानक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।
ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी
हाल ही में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा आगरा में हुआ था, जहां 20 वर्षीय लड़का रील बनाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जोहरी प्लाजा में रील बनाते समय जाल उसके गले पर गिर गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान आसिफ के रूप में हुई थी, जो आगरा के अब्बास नगर का निवासी था।


