UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान “बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे” चर्चा में बना हुआ है। इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, और विपक्षी पार्टियों ने इस पर तीखे हमले किए हैं। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने इसे ध्यान भटकाने का एक प्रयास बताया।
डिंपल यादव का बयान
मंगलवार को मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में डिंपल यादव ने कहा कि “बंटोगे तो कटोगे” जैसे बयान जनता को भटकाने के लिए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक खेल हैं और इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। डिंपल ने आगे कहा कि युवा पीढ़ी रोजगार, महिलाएं सुरक्षा और किसान उर्वरक चाह रहे हैं। ऐसे बयानों का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह सरकार की नकारात्मक सोच का परिचायक है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी
सीएम योगी का चुनावी संदर्भ
सीएम योगी ने यह नारा हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिया था। उस चुनाव में (UP News) भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिली, जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि इस नारे का चुनावी सफलता में योगदान रहा। डिंपल ने भाजपा के लोकसभा चुनावों में सभी सीटें जीतने के दावे को भी याद दिलाया और कहा कि वास्तविकता कुछ और थी।


