राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : जानिए कौन है हिस्ट्रीशीटर कमलेश तिवारी जिसको पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गोली

by | Oct 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर एनकाउंटर की घटना सामने आई है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भिटौली चौराहे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि मंगलवार की रात दो संदिग्ध व्यक्ति एक स्कूटी पर जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

मुठभेड़ की जानकारी

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान कमलेश तिवारी के रूप में हुई है, जो पहले से ही दो दर्जन से अधिक मामलों में शामिल है। पुलिस ने बताया कि कमलेश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी

ये भी देखें : CM Yogi ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि और इस दौरान एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की.

अपराध और पुलिस की आशंका

पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर से एक दिन पहले कमलेश ने एक महिला (Lucknow) से चेन लूटी थी। इसके अलावा, पुलिस को आशंका है कि ये बदमाश किसी और घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कमलेश के पास से एक देसी तमंचा और स्कूटी बरामद की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर