राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : योगी सरकार का बड़ा कदम, NCR में बनेगा नया शहर, यूपी के इन जिलों को मिलेगा फायदा!

by | Oct 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यमुना प्राधिकरण के तहत राया अर्बन सेंटर के लिए मास्टर प्लान-2031 को मंजूरी दे दी है। यह नया शहर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 11,653.76 हेक्टेयर क्षेत्र में बसाया जाएगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और भविष्य में विस्तार की संभावना भी रखेगा।

शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब विकास की प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी, जिसमें जमीन अधिग्रहण भी शामिल है। राया अर्बन सेंटर का उद्देश्य आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रोजगार और कारोबार के अवसर प्रदान करना है। इसके तहत राया, टप्पल-बाजना और आगरा के आसपास तीन नए शहर बसाने की योजना है।

मास्टर प्लान-2031 में राया अर्बन सेंटर का क्षेत्रफल 9366.2 हेक्टेयर से बढ़ाकर 11,653.76 हेक्टेयर किया गया है। इसमें औद्योगिक, आवासीय, व्यावासिक, कार्यालय और मिश्रित सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा आवासीय क्षेत्र का होगा। शहर के विकास में हरित क्षेत्र और पर्यटन को भी विशेष महत्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

इस नए शहर (CM Yogi) में 8.98 फीसदी भूमि, यानी 1046.48 हेक्टेयर, हरित क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है, जिससे प्रदूषण की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। रिवर फ्रंट का विकास भी योजनाबद्ध है, जो शहर के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में सहायक होगा। राया अर्बन सेंटर की निकटता मथुरा, वृंदावन और आगरा से होने के कारण यहां पर्यटन की संभावनाएं भी उच्च हैं। इस संदर्भ में 1520.21 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विकास के लिए आरक्षित की गई है, जो कुल क्षेत्रफल का 13.5 फीसदी है।

नए शहर के मास्टर प्लान में विभिन्न सेक्टरों के लिए भूमि का आवंटन इस प्रकार है:

  • आवासीय क्षेत्र: 2216.25 हेक्टेयर
  • व्यावसायिक क्षेत्र: 701.68 हेक्टेयर
  • औद्योगिक क्षेत्र: 853.46 हेक्टेयर
  • रिवर फ्रंट विकास: 505.65 हेक्टेयर
  • हरित क्षेत्र: 1046.48 हेक्टेयर
  • पार्क और खेल मैदान: 586.87 हेक्टेयर
  • पर्यटन का विकास: 1520.51 हेक्टेयर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर