राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Bypolls : जानिए यादव परिवार से ही आने वाले कौन हैं अनुजेश यादव, जिन्हें भाजपा ने करहल से बनाया उम्मीदवार

by | Oct 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Bypolls : उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र माना जाता है और इस समय यहां उपचुनाव की हलचल तेज है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गाजियाबाद से महानगर बीजेपी अध्यक्ष संजीव शर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि करहल सीट पर मुलायम परिवार से जुड़े धर्मेंद्र यादव के बहनोई को मैदान में उतारा गया है।

समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले करहल में भाजपा ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस सीट से पार्टी ने अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो यादव परिवार से संबंधित हैं। वहीं सपा ने भी तेजप्रताप यादव को करहल से अपना उम्मीदवार चुना है।

अनुजेश यादव, धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति हैं। संध्या, मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं (UP Bypolls) और राजनीति में कदम रखने वाली यादव परिवार की पहली महिला हैं। वह मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले संध्या और अनुजेश ने बीजेपी जॉइन किया था।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

करहल विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास महत्व रखती है, क्योंकि यह सपा मुखिया अखिलेश यादव के गांव सैफई के करीब है। इस क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का लंबे समय से दबदबा रहा है जो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समय से चला आ रहा है। 2022 के चुनाव में बीजेपी को यहां हार का सामना करना पड़ा था।

2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट से इस्तीफा दिया है और अब उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा ने अन्य 7 सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवा से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर