राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Byelections : अखिलेश यादव ने दिया नया नारा “हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है…”

by | Oct 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

UP Byelections : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने नया नारा पेश किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है। ‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है।” इस नारे में बापू का भी जिक्र किया गया है। साथ ही, अखिलेश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।

अखिलेश ने पिछले 24 घंटों में दो पोस्ट के जरिए यह संदेश दिया है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन न केवल मजबूत रहेगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी एक साथ उतरने की योजना है। इस बार मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा (UP Byelections) जिसमें संविधान, आरक्षण के साथ-साथ सौहार्द भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

बुधवार रात को किए गए एक पोस्ट में, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से सपा को ताकत मिल रही है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और सपा एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर खड़ी हैं और इंडिया गठबंधन में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से सपा की ताकत कई गुना बढ़ गई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर