राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Bypolls : गाजियाबाद और अलीगढ़ की सीटों पर भी सपा ने उतारे प्रत्याशी, खैर से चारू कैन को दिया टिकट

by | Oct 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

UP Bypolls : उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। खैर से कांग्रेस नेता डॉक्टर चारू कैन को सपा ने टिकट दिया है जबकि गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी थी।

गाजियाबाद और खैर सीटों को कांग्रेस को देने का फैसला किया गया था लेकिन कांग्रेस (UP Bypolls) संतुष्ट नहीं थी। हालांकि बुधवार रात अखिलेश यादव ने सभी नौ सीटों पर सपा प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की घोषणा की। नामांकन का अंतिम दिन 25 अक्टूबर है। चारू कैन जिन्होंने 2022 में बसपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी को खैर से उतारा गया है।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

सपा के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी बिना शर्त अखिलेश के प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश ने कहा कि सभी नौ सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे और कांग्रेस हर बूथ पर उनका समर्थन करेगी। हालांकि सपा की सूची में चारू कैन को सपा के चिन्ह से उतारा गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर