Maharajganj : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज (Maharajganj) में 940 करोड़ रुपये की 505 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जिले के मिनी गोरक्षनगरी चौक बाजार में आयोजित किया गया जहां उन्होंने जिले को ये महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात जिले को दी।
उन्होंने (CM Yogi) चौक नगर पंचायत के कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे। सीएम ने कहा कि यूपी में अब विकास की लहर चल रही है जहां हर वर्ग को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है।
कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोग तरक्की की ओर बढ़ रहे हैं और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


