राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : यूपी वालों के लिए त्योहारों पर सीएम योगी का तोहफा, 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक के लिए किए जा रहे है ये खास इंतजाम

by | Oct 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव दीपावली, और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के सुचारू आयोजन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में राज्य के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन त्योहारों के दौरान प्रदेश में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया और प्रदेश के हर शहर में सुचारू यातायात के लिए विशेष योजनाएं बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर को होगा, जो श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है, जिसके लिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी तरह, वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन 15 नवंबर को होगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधन और आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने छठ पूजा को स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों के अनुरूप आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, नदियों को प्रदूषण मुक्त रखा जाए, और घाटों की साफ-सफाई की जाए। साथ ही, यातायात प्रबंधन को भी सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने फेक न्यूज़ फैलाने वाले उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पटाखों की दुकानों और गोदामों को आबादी से दूर रखने तथा हर स्थान पर पर्याप्त फायर टेंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, ताकि स्थिति पर तत्काल काबू पाया जा सके। इन उपायों के साथ, उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेशवासी इन त्योहारों का आनंद पूर्ण सुरक्षा, स्वच्छता और उल्लास के साथ मना सकें।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर