राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Etawah News : इटावा के सहकारी बैंक से 25 करोड़ के गबन में बड़ा कदम, पुलिस ने होटल को किया कुर्क

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Etawah News : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सहकारी बैंक से हुए 25 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति, रॉयल गैलेक्सी होटल, को कुर्क किया गया है।

जिला सहकारी बैंक में हुए गबन की जांच के तहत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा और पुलिस जांच अधिकारी भोला प्रसाद रस्तोगी के नेतृत्व में सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल की कुर्की की गई। कुर्की के बाद होटल को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। होटल के मुख्य गेट पर एक पोस्टर चस्पा किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इस होटल का निर्माण बैंक के 25 करोड़ रुपये के घोटाले की रकम से किया गया है।

अखिलेश चतुर्वेदी को 25 जुलाई को राजस्थान के भरतपुर स्थित राज गेस्ट पैलेस से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ कई अन्य आरोपियों के भी जेल जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें बैंक के छह अधिकारी और स्थानीय सर्राफा व्यवसायी शामिल हैं।

इटावा (Etawah News) के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस घोटाले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस लगातार जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर