राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : त्योहारों में यात्रियों के लिए खास सुविधा, 230 ट्रेनें और 800 से ज्यादा रोडवेज बसों की शुरुआत

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज ने विशेष तैयारियों की घोषणा की है। खासकर दीवाली और छठ पर्व को देखते हुए, आगरा रेल मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ, प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि:

  1. साबरमती-लखनऊ स्पेशल (गाड़ी सं. 9445/09446):
  • साबरमती से रवाना: 30 अक्तूबर, रात 10 बजे
  • लखनऊ से रवाना: 31 अक्तूबर, रात 11:50 बजे
  • आगरा फोर्ट पहुंचने का समय: साबरमती से 1.40 बजे, और लखनऊ से 5.55 बजे
  1. राजकोट-गोरखपुर स्पेशल (गाड़ी सं. 09597/09598):
  • राजकोट से रवाना: 30 अक्तूबर, दोपहर 3:15 बजे
  • गोरखपुर से रवाना: 31 अक्तूबर, रात 1 बजे
  • आगरा फोर्ट पहुंचने का समय: राजकोट से 8:40 बजे, और गोरखपुर से 2:10 बजे
  1. अहमदाबाद-बनारस स्पेशल (गाड़ी सं. 09403/09404):
  • अहमदाबाद से रवाना: 29 अक्तूबर, 5 एवं 12 नवंबर (प्रत्येक मंगलवार)
  • बनारस से रवाना: 31 अक्तूबर, 7 व 14 नवंबर (प्रत्येक गुरुवार)

रोडवेज भी त्योहारी सीजन के लिए कमर कस चुकी है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 250 से अधिक बसों को सड़क पर उतारने का निर्णय लिया गया है। ये बसें आगरा से विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर, इटावा, बनारस, प्रयागराज और बरेली के लिए उपलब्ध रहेंगी। विभागीय टीम सभी बस स्टैंड पर यात्रियों की सहायता के लिए तैनात रहेगी।

त्योहारों (UP News) के दौरान ट्रेन में वेटिंग लिस्ट का भी मुद्दा सामने आया है। आगरा से गुजरने वाली केरला एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। 30 और 31 अक्तूबर को सभी श्रेणी में नो रूम का संदेश मिल रहा है। कर्नाटक एक्सप्रेस में भी वेटिंग 150 को पार कर गई है। इसी प्रकार, मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, पंजाब मेल और अन्य कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर