Ayodhya : देशभर में दिवाली का उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस प्रमुख हिंदू त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं। अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार रामलला के मंदिर में विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाने की योजना है, जो न केवल दाग-धब्बे और कालिख नहीं छोड़ेंगे, बल्कि लंबे समय तक रोशनी भी देंगे।
इस भव्य दीपोत्सव के लिए 30 अक्टूबर को सरयू के घाटों पर 30 हजार से अधिक (Ayodhya) स्वयंसेवक तैनात होंगे। मंदिर को सजाने के लिए इसे विभिन्न खंडों में विभाजित किया गया है। बिहार कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आशु शुक्ला को सजावट, साफ-सफाई और रोशनी का जिम्मा सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल
ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’
इस आयोजन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। इसके लिए सरयू के 55 घाटों पर स्वयंसेवकों की बड़ी तैनाती की गई है, और इस पूरे आयोजन की देखरेख के लिए दो हजार से अधिक पर्यवेक्षक और अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। यह दीपोत्सव निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा।


