राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Budaun : भीषण सड़क हादसे में गई 6 की जान, पांच हुए गंभीर रूप से घायल

by | Oct 31, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Budaun : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मुजरिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग नोएडा से दीपावली (Budaun) मनाने अपने गांव उझानी जा रहे थे। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ, जब उनका लोडर मुजरिया कस्बे के पास पहुंचा।

लोडर की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई, जो अचानक गांव की सड़क से निकलकर राजमार्ग पर आ गई थी। इसके बाद एक तेज रफ्तार कार ने भी लोडर में पीछे से टक्कर मारी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में मरने वालों में एक गर्भवती महिला शामिल है।

ये भी पढ़ें : Noida Fire News : नोएडा के सेक्टर-74 में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

ये भी देखें : UP By-Election से पहले फूलपुर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ हुई FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

मृतकों की पहचान मिर्जापुर के निवासी अतुल (31), बरेली के कन्हाई (35), उनकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (8), और बेटी शीनू (5) के रूप में हुई है। एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में ऑटो चालक मनोज, कप्तान सिंह, मेघ सिंह, धर्मवीर और अमन शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। इस वीभत्स हादसे के दृश्य इतने भयानक थे कि पुलिस को शवों और खून को ढकने के लिए पुआल डालना पड़ा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर