UP Bypolls : उत्तर प्रदेश में इन दिनों पोस्टर वार चरम पर है और अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी धर्मराज निषाद का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर जमकर मजाक कर रहे हैं। पोस्टर में लिखा गया संदेश कुछ इस तरह से है: “या ता अबकी जिताय द, या ता टिक्ठी प लेटाय द”।
अवधी भाषा में लिखी इस लाइन का अर्थ है, “या तो इस बार मुझे जीताओ, या फिर मुझे अर्थी पर लिटा दो”। यह पोस्टर बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद की तस्वीर के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी शामिल की गई है। हालांकि, इस पोस्टर में दी गई अपील और उसका अभिव्यक्तिकरण लोगों को अजीब लग रहा है और सोशल मीडिया पर इसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
ये भी देखें : इम्पोर्टेड माल वाले बयान पर Arvind ने मांगी माफी, फिर भड़कीं Sahina NC | Dainik Hint |
कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव (UP Bypolls) हो रहे हैं, जोकि बीजेपी के लालजी वर्मा के सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर धर्मराज निषाद बीजेपी के प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी से लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा और बसपा से अमित वर्मा भी चुनावी मैदान में हैं।
यह उपचुनाव 20 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसमें कटेहरी सहित यूपी की 8 अन्य विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। धर्मराज निषाद का यह पोस्टर फिलहाल चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है, और सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है।


