Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया, जिससे बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती रही। हालांकि, ट्रेन डिरेल नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह घटना कल शाम 4.20 बजे की है, जब वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज (Prayagraj) की ओर जा रही थी। झांसी स्टेशन के पास बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडरपास के पास कुछ युवक बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने वंदे भारत को आते देखा, एक युवक बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन से टकराई और तेज आवाज के साथ घिसटने लगी। यात्रियों ने जोरदार झटका महसूस किया।
लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस बीच कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी मामले की जांच कर रहे हैं और बाइक के मालिक की तलाश कर रहे हैं। बाइक मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
ये भी देखें : इम्पोर्टेड माल वाले बयान पर Arvind ने मांगी माफी, फिर भड़कीं Sahina NC | Dainik Hint |
इससे पहले, दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर कानपुर के पनकी स्टेशन के पास पथराव हुआ था, जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए थे। इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आरपीएफ ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


