राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Meerut : दो महिलाओं ने मिलकर कुत्ते के पांच बच्चों को पेट्रोल से जलाया

by | Nov 9, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Meerut : मेरठ के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं पर पांच कुत्ते के बच्चों को तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना मेरठ के खड़ौली स्थित संत नगर इलाके में 5 नवंबर को घटी, जहां आरोप है कि दो महिलाओं ने पांच कुत्ते के बच्चों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला।

घटना की शिकायत मेरठ की एनिमल केयर सोसाइटी (Meerut) के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने पुलिस से की थी। अंशुमाली के अनुसार, 2 नवंबर को एक फीमेल डॉग ने 5 पिल्लों को जन्म दिया था, और इन पिल्लों को झाड़ियों में रखा गया था। लेकिन 5 तारीख को शोभा और आरती नामक दो महिलाओं ने इन पिल्लों को आग लगाकर मार डाला।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Road Accident : अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

ये भी देखें : इम्पोर्टेड माल वाले बयान पर Arvind ने मांगी माफी, फिर भड़कीं Sahina NC | Dainik Hint |

जब कॉलोनीवासियों ने इसका विरोध किया, तो महिलाओं ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और उल्टे जवाब दिए। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस मौके पर आई और फिर वापस लौट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृत कुत्ते के बच्चों को दफनाया।

किसी भी कार्रवाई नहीं होने पर अंशुमाली ने व्यापारी नेताओं के साथ 10 नवंबर को फिर से कंकर खेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। शोभा, पत्नी कुलदीप और आरती, पत्नी प्रवीण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कुत्ते के बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसके बाद शवों को फिर से दफना दिया। इस मामले में व्यापारी मंडल के नेता भी एनिमल केयर सोसाइटी के साथ कंकर खेड़ा थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने कहा कि इन महिलाओं को जेल भेजा जाना चाहिए।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद कुत्ते के बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर