राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur : शिवपाल के सामने खूब रोई सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी, जानिए पीछे की वजह

by | Nov 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, कानपुर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur : कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हो गईं। जनसभा में, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी मौजूद थे, नसीम फफक कर रोने लगीं और जेल में बंद अपने पति इरफान सोलंकी की जल्द रिहाई की गुहार लगाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब छुड़वा दो विधायक जी को जेल से हम थक गए हैं ये आखिरी लड़ाई है।

उनके इस भावुक भाषण के बाद लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। शिवपाल यादव ने भी सभा में प्रतिक्रिया देते हुए नसीम को सांत्वना दी और कहा कि जल्द ही इरफान सोलंकी जेल से रिहा होंगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों से डरने की आवश्यकता नहीं होने की बात कही।

ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |

शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार समाप्त होने पर सतर्क रहने की सलाह दी, यह भी कहा कि पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर ना जाएं और चुनाव के दिन पूरी तैयारी से पोलिंग बूथ पर मौजूद रहें। गौरतलब है कि सीसामऊ सीट के उपचुनाव में 13 नवंबर को चुनाव होना था, जिसे अब 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से इरफान सोलंकी ने जीत हासिल की थी।

हालांकि, एक महिला के घर को जलाने के मामले में उन्हें 7 साल की सजा होने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई और वे जेल पहुंच गए। सपा ने इस बार उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। सीसामऊ विधानसभा में मुस्लिम मतदाता सबसे अधिक संख्या में हैं, उसके बाद ब्राह्मण मतदाता हैं। इस सीट पर विभिन्न जातियों और वर्गों के मतदाता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर