राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : यूपीपीएससी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, समझिए क्या है पूरा मामला और परीक्षा से क्यों नाराज हैं छात्र

by | Nov 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Prayagraj : यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिन में कराने और मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) के खिलाफ सोमवार को प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक मानकीकरण की नीति को निरस्त नहीं किया जाता और परीक्षा एक दिन में नहीं होती तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में छात्रों की बड़ी संख्या शामिल है।

प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों से भी छात्र पहुंचे हैं। प्रयागराज (Prayagraj) में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर दो के बाहर छात्रों ने भारी संख्या में जुटकर पुलिस और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में तिरंगा और भगत सिंह की तस्वीरें लेकर नारेबाजी कर रहे हैं, जैसे ‘आवाज दो हम एक हैं’, ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ और ‘आयोग की तानाशाही नहीं चलेगी’।

ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |

प्रदर्शन के कारण दो नंबर गेट के आसपास स्थित बैरिकेडिंग पूरी तरह से भर चुकी है, और पुलिस व पैरामिलिट्री जवान वहां सुरक्षा में तैनात हैं। छात्रों का यह विरोध आयोग के फैसले के खिलाफ है, जिसने 7 और 8 दिसंबर को पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। छात्र इस निर्णय को किसी भी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उजागर करने का अधिकार प्राप्त है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर