राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UPPSC Protest : 2 नामजद व 10 अज्ञात छात्रों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में शामिल थे सभी छात्र

by | Nov 13, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UPPSC Protest : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में दो नामजद और कई अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर (UPPSC Protest) दर्ज की गई है।

इसके अलावा एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी को जबरन बंद कराने के आरोप में 11 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि अभिषेक शुक्ला और राघवेंद्र सहित 10 अन्य अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन के दौरान आयोग के गेट नंबर 2 के बाहर नगर निगम की होर्डिंग फाड़ दी और प्रतियोगी छात्रों को उकसाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें : Prayagraj News : UPPSC के फैसले पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी, कहा – ‘हक मिलने तक नहीं हटेंगे…’

ये भी देखें : CM Yogi ने Mahaghadi alliance पर साधा निशाना, “महाअघाड़ी’ के नाम पर एक ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन है”

इन छात्रों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। नगर निगम की ओर से लगे होर्डिंग को तोड़ने का वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

एफआईआर के अनुसार नामजद आरोपी राघवेंद्र यादव पर पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी और अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से नाराज प्रतियोगी छात्र पुलिस पर उनके आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं उनका मानना है कि पुलिस दबाव के जरिए उनके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर