राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Baghpat : शत्रु संपत्ति हुई नीलाम, जानिए पाकिस्तान के पूर्व पीएम मुशर्रफ से क्या है इस जमीन का नाता

by | Nov 15, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, देश, मुख्य खबरें

Baghpat : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोताना में स्थित करीब दो हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की जमीन को तीन लोगों ने ऑनलाइन नीलामी में खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि यह जमीन पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिजनों की हो सकती है। नीलामी में इस संपत्ति की बिक्री 1 करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये में हुई, और खरीदारों ने कुल राशि का 25 प्रतिशत सरकार को जमा भी कर दिया है।

जिले के अपर जिलाधिकारी (ADM) पंकज वर्मा ने बताया कि नीलाम की गई इस संपत्ति (Baghpat) में आठ प्लॉट शामिल हैं जो कुल 13 बीघा जमीन के हैं। हालांकि वर्मा के अनुसार इस बात का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है कि यह जमीन मुशर्रफ के परिजनों की है। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति ‘नूरू’ नामक व्यक्ति के नाम से दर्ज है, जो 1965 में पाकिस्तान चला गया था।

ये भी पढ़ें : Sultanpur : कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन तो कोतवाल ने खोया आपा, गुस्से में फाड़ दी अपनी ही वर्दी

ये भी देखें : Bulldozer Action पर Supreme Court के फैसले पर बोले Maulana Arshad Madani, ‘हमें अल्लाह पर भरोसा था’

एक अधिकारी ने बताया कि मुशर्रफ के दादा कोटाना में रहते थे और उनके चाचा हुमायूं भी इस गांव में आजादी से पहले रह चुके हैं लेकिन परवेज मुशर्रफ का जन्म दिल्ली में हुआ था और वह स्वयं कभी बागपत नहीं आए। मुशर्रफ के माता-पिता भी इस गांव में नहीं रहे। साल 2010 में इस जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। अब नीलामी के बाद खरीदारों के नाम इस संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर