राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Aligarh : महिला अस्पताल में हंगामा और मारपीट, डॉक्टरों से अभद्रता की कोशिश

by | Nov 15, 2024 | अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Aligarh : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लोगों ने अस्पताल में हंगामा और मारपीट की। यह घटना तब हुई जब एक परिवार अपने दो महीने के बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया लेकिन डॉक्टरों ने यह कहकर इलाज से मना कर दिया कि अस्पताल में 28 दिन से ज्यादा उम्र के बच्चों का इलाज नहीं होता।

डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि वे बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाएं। इस बात को सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। घटना के दौरान जब महिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हंगामा कर रहे लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की।

इसके बाद उन्होंने गार्ड को अस्पताल की बिल्डिंग की रैलिंग से नीचे फेंकने की कोशिश की, हालांकि गार्ड किसी तरह बच गया। इस दौरान अस्पताल में शोर मच गया, और भीड़ जमा हो गई। हंगामा कर रहे लोग फायरिंग करते हुए अस्पताल से फरार हो गए। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड और महिला स्टाफ घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम तैय्यब खान ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे यह घटना हुई। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक, जब उन्होंने परिजनों को इलाज करने से मना किया और उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह घटना अलीगढ़ (Aligarh) महिला अस्पताल के लिए एक बड़ी सुरक्षा चूक की ओर इशारा करती है और अब पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर